Railway Recruitment Board के द्वारा हाल ही में 10वीं पास वालों के लिए ग्रुप डी के लिए लगभग 32000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है | यह भर्ती सभी 10 वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छा सुनहरा मौका है | यदि आप भी ऐसे उम्मीदवार है जो इस भर्ती के लिए इंतजार कर रहे हैं तो आप सभी आवेदन की प्रारंभ तिथी से आवेदन की अंतिम तिथी के बीच अपने आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं |
Railway Recruitment Board के द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा रेलवे के अनेकों पदों पर जैसे सहायक लोको शेड, ट्रेन मैनेजर, सहायक संचालक एवं अन्य पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा | यदि आप लोग भी इसके लिए तैयारी कर रहे हैं या रेलवे में अपनी सेवा देना चाहते हैं तो आप इस मौके का फायदा उठाकर अपने आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं |
RRB Group D Recruitment 2025
रेलवे के द्वारा ग्रुप डी भारती को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होकर यह आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2025 तक पूरा किया जाएगा | इसके बाद परीक्षा का आयोजन करके सभी योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा | इस भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग वर्ग के सभी उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा |
इसमें सभी वर्ग की उम्मीदवारों को केवल अपनी योग्यता को चेक करना होगा एवं एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा इसके बाद आप सभी कुछ स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं |
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 Overview
संस्था का नाम | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड |
पद का नाम | विभिन्न पद (लेवल -1) ग्रुप डी |
कुल पद | 32,438 |
आवेदन प्रारंभ तिथी | 23/01/2025 |
आवेदन अंतिम तिथी | 22/02/2025 |
परीक्षा तिथी | जल्द जारी होगा |
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 पदों का विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, ट्रैफिक, इलेक्ट्रिकल जैसे अनेकों विभागों में किया जायेगा | हमने इस भर्ती से संबंधित पदों के विवरण को निचे दिए गए टेबल में विस्तारपूर्वक बताया हुआ है |
Category | Total Post |
Various Post in Level 1 Group D | 32,438 |
रेलवे ग्रुप डी भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा को निम्न प्रकार से निर्धारित किया गया है जो इस प्रकार से है :
- न्यूनतम आयु :- 18 वर्ष
- अधिकतम आयु :- 36 वर्ष
- आयु सीमा में छूट :- इस भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को RRB के द्वारा निर्धारित आयु सीमा में छूट प्रदान किया जायेगा |
रेलवे ग्रुप डी भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10 वीं पास होना आवश्यक है | वही कुछ पदों के लिए 12 वीं पास या डिग्री/डिप्लोमा का होना आवश्यक है | शैक्षणिक योग्यता के बारे और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप सभी रेलवे द्वारा जारी किये गए नोटिफिकेशन को देख सकते है |
रेलवे ग्रुप डी भर्ती आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा :
Candidate Category | Fees |
Gen | 500 /- |
OBC | 500 /- |
EWS | 500 /- |
SC | 250 /- |
ST | 250 /- |
रेलवे ग्रुप डी भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा :-
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2
- शारीरिक दक्षता परीक्षण
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण इत्यादि
रेलवे ग्रुप डी भर्ती वेतनमान
रेलवे द्वारा आयोजित रेलवे ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत जिन भी उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया जायेगा | ऐसे अभ्यर्थीयों को शार्ट नोटिस के अनुसार 18000 रूपये का मासिक वेतन प्रदान किया जायेगा |
How to Apply for RRB Group D Recruitment 2025
यदि आप भी इस पद के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा :-
- सबसे पहले आपको रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- अब आपको रेलवे ग्रुप डी भर्ती के दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा |
- आवेदन करने से पहले संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेंवे |
- अब आपको आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा |
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आवेदन फार्म को ओपन करें |
- अब आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करें एवं मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देवें |
- जिसके बाद वर्ग अनुसार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर देवें |
- सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद एक बार पुरे फार्म को चेक अवश्य कर लेवें जिसके बाद ही आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट करें |
- जैसे ही आप फाइनल बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके आवेदन की प्रक्रिआ पूरी हो जाएगी |
- अब आप अपने Future Reference के लिए अपने आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट निकलवाकर रख लेवें |