Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024 ऑनलाइन चेक कैसे करें : MGNrega Payment Details Online Check

mgnrega payment details | Nrega Payment List | mgnrega payment details Online Check | नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024 | नरेगा पेमेंट लिस्ट कैसे देखें | MGNrega Payment लिस्ट कैसे देखें 

Nrega Payment List : MGNREGA महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम अर्थात मनरेगा योजना आज पूरे भारत देश में लागू है| मनरेगा योजना के तहत भारत देश में निवास करने वाले सभी जॉब कार्ड धारकों को एक वित्तीय वर्ष में लगभग 100 दिनों का रोजगार की गारंटी उपलब्ध कराया जाता है | इस मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का पैसा सीधे ही बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता है | लेकिन अधिकांश जॉब कार्ड धारियों को यह नहीं पता रहता कि हम घर बैठे ही ऑनलाइन नरेगा पेमेंट लिस्ट चेक कैसे कर सकते हैं |

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा बनाई गई योजना से संबंधित जानकारियां एवं सेवाओं के लिए एक अधिकारी बनाया गया है | अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कोई भी प्रतिभागी अपना जॉब कार्ड धारी के सूची में नाम देख सकता है एवं अपना जॉब कार्ड नंबर भी निकाल सकता है| इसके अलावा वह मनरेगा का पेमेंट लिस्ट भी देख सकता है | इस पोस्ट के माध्यम से हम आप सभी लोगों को पेमेंट सूची देखने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं |

MGNREGA Payment Details Online Overview

योजना का नाम नरेगा पेमेंट लिस्ट (Nrega Payment List )
जारीकर्ता ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा
राज्य सभी राज्य
विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय
योजना के लाभ नरेगा पेमेंट लिस्ट चेक करना
हेल्पलाइन नंबर
आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in

नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024 मनरेगा की पेमेंट लिस्ट 2024 कैसे चेक करें

नरेगा पेमेंट लिस्ट या मनरेगा की पेमेंट लिस्ट चेक करने के लिए आप लोगों को निम्नलिखित क्रिया का पालन करना होगा जो इस प्रकार से है –

  • सबसे पहले आप लोगों कोआधिकारिक वेबसाइट को ओपें करना होगा, यहाँ से ओपन करें :- आधिकारिक वेबसाइट 
  • अब आप लोगों को अपने राज्य का नाम चुनना होगा |
  • इसके बाद अपने जिले का नाम चुने |
  • अब ब्लॉक/तहसील का नाम चुनिये |
  • अब अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कर लीजिये |
  • इसके बाद Consoliodate Report Of Payment तो Worker के विकल्प का चयन करें |
  • इसके बाद आप अपना नरेगा पेमेंट लिस्ट देख सकते हैं |
  • इसके अलावा मानरेगा का पेमेंट कितना मिला यह भी चेक कर लेवें |
MGNrega Payment Details
MGNrega Payment Details

नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024 चेक करने की प्रक्रिया

Step -1 : सबसे पहले आप लोगों को अपने किसी भी मोबाइल या कम्प्युटर में किसी भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र को ओपन कर लेना है | जिसके बाद आप लोगों को गूगल के सर्च बॉक्स में nrega.nic.in टाइप कर के इसके आधिकारिक वेबसाइट ग्रामीण विकास मंत्रालय भरता सरकार को ओपन कर लेना है |आप सभी लोगों के सुविधा के लिए उसके आधिकारिक वैबसाइट का डायरेक्ट लिंक हम आपको यहाँ पर दे रहे हैं |जिसकी सहायता से आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जा पाएंगे – यहाँ क्लिक करें

Nrega Payment List
Nrega Payment List

Step -2 : जैसे भी इसका वैबसाइट खुलगा, वैसे ही आपको अपने स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देने लगेगा |इसमें से आप लोगों को अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कर लेना है जैसे की उदाहरण के लिए मैं छत्तीसगढ़ से हु तो मैं अपने राज्य Chhattisgarh को सेलेक्ट कर लूँगा |यदि आप किसी अन्य राज्य से हैं तो Chhattisgarh के स्थान पर अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें |

MGNrega Payment List
MGNrega Payment List

Step -3 : राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद आप लोगों को स्क्रीन पर उस राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों का लिस्ट दिखाई देने लगेगा | यहाँ पर भी आप लोगों को अपने जिला के नाम का चयन करना होगा |

MGNrega Payment List
MGNrega Payment List

Step -4: अपने जिला को सेलेक्ट करने के बाद उस जिला के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों का नाम खुल कर आ जाएगा  |जिसमें से आप लोगों को अपने ब्लॉक का नाम को सेलेक्ट कर लेना होगा |

Nrega Payment List
Nrega Payment List

Step -5: अपने ब्लॉक को सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों का लिस्ट खुलकर आ जाएगा | जिसके बाद आप लोगों को अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कर लेना होगा |

Nrega Payment List
Nrega Payment List

Step -6: अपने ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करने के बाद अब आप लोगो के सामने मनरेगा रिपोर्ट चेक करने के लिए अलग- अलग विकल्प दिखाई देगा |चूंकि हमें नरेगा पेमेंट लिस्ट देखना है इस कारण हम यहाँ R3 Work वाले बॉक्स में Consoliodate Report Of Payment To Worker के विकल्प को चयन कर लेना है |

Nrega Payment List Online
Nrega Payment List Online

Step -7: ऊपर दिये गए विकल्प में क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके ग्राम पंचायत में जीतने भी जॉब कार्ड धारी है, उनका नाम, कार्य का नाम एवं पेमेंट कितना आया हुआ है इन सभी का लिस्ट खुल जाएगा |यहाँ पर आप नरेगा पेमेंट लिस्ट चेक कर सकते है |

Nrega Payment List Online
Nrega Payment List Online

Step -8: आप लोग यहाँ पर मानरेगा का पेमेंट कब और कितना आया हुआ है इन सभी की जानकारी यहाँ पर चेक कर सकते हैं| इसके लिए आप लोगों को अपने नाम के सामने कार्य के नाम को सेलेक्ट कर लीजिये | फिर जब आपके स्क्रीन पर जॉब कार्ड धारक का नाम, मस्टर रोल नंबर, कुल उपस्थिति,प्रतिदिन मजदूरी,कुल कितना पैसा जमा हुआ है इसकी जानकारी एवं अकाउंट में कब जमा किया गया है इन सभी का विवरण देख सकते हैं |

सारांश –

नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |जिसके बाद आप लोगों को अपने राज्य का नाम, अपने जिला का नाम, अपने ब्लॉक का नाम, अपने ग्राम पंचायत का नाम, सेलेक्ट करना होगा | इन सभी जानकारी को भरने के बाद आपके सामने नरेगा रिपोर्ट चेक करने का विकल्प आ जाएगा |यहाँ पर आप लोगों को Payment to Worker के विकल्प का चयन करना होगा |जिसके बाद आपके सामने मनरेगा के अंतर्गत किए गए कार्यों का लिस्ट खुलकर आ जाएगा |आप यहाँ किसी भी जॉब कार्य का चयन करके नरेगा पेमेंट लिस्ट को चेक कर सकते हैं |

सभी राज्यों का नाम जिनका आप मनरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं

हमने यहाँ पर भारत देश के उन सभी राज्यों का नाम दिया हुआ है जहां के निवासी घर बैठे ही ऑनलाइन की सहायता से नरेगा पेमेंट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकता है |आप लोग नीचे दिये गए टेबल में अपने राज्य का नाम देख सकते हैं –

Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) Odisha (उड़ीसा)
Assam (असम) Punjab (पंजाब)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) Rajasthan (राजस्थान)
Bihar (बिहार) Sikkim (सिक्किम)
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Gujarat (गुजरात) Tripura (त्रिपुरा)
Haryana (हरियाणा) Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) Uttrakhand (उत्तराखंड)
Jammu And Kashmir (जम्मू और कश्मीर) West Bengal (पश्चिम बंगाल)
Jharkhand (झारखंड) Andaman And Nicobar (अंडमान और निकोबार)
Kerla (केरल) Dadra & Nagar Haveli (दादर और नगर हवेली)
Karnataka (कर्नाटक) Daman & Diu (दमन और दिउ)
Maharashtra (महाराष्ट्र) Goa (गोवा)
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) Lakshadweep (लक्षद्वीप)
Manipur (मणिपुर) Puducherry (पुडुचेरी)
Meghalaya (मेघालय) Chandigarh (चंडीगढ़)
Mizoram (मिजोरम) Telangana (तेलंगाना)
Nagaland (नागालैंड) Ladhakh (लद्दाख)

निष्कर्ष :

नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024 ऑनलाइन चेक कैसे करें , इस योजना की संपूर्ण जानकारी हमने इस पोस्ट के माध्यम से आप लोगों को बहुत ही सरल तरीके से बताया हुआ है |इस पोस्ट को पढ़कर सभी राज्य के जॉब कार्ड धारी अपने ग्राम पंचायत के मनरेगा का पेमेंट कब और कितना आया हुआ है इसकी जानकारी देख पाएंगे |यदि इसमें आप लोगों को किसी भी प्रकार का कोई परेशानी आता है या मनरेगा से संबंधित आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई  सवाल है तो नीचे कमेंट बॉक्स में आप पूछ सकते हैं | हम आपके समस्या का निवारण जरूर करने की कोशिश करेंगे |

MGNrega Payment Details Online Check करने की जानकारी सभी नरेगा जॉब कार्ड धारियों के लिए बहुत ही जरूरी है इस कारण इस जानकारी को उन लोगों को साथ जरूर शेयर करें | इस वेबसाइट पर हम मनरेगा योजना एवं सरकारी योजना से संबंधित उपयोगी जानकारी देते रहते हैं | यदि आप लोग ऐसी ही नई -नई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप गूगल में topsarkariyojna.in सर्च करके भी हमारे वेबसाइट प आ सकते हैं | धन्यवाद !

इसे भी पढे

Leave a Comment