Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें ऑनलाइन (A-Z जानकारी) 2024

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें : भारत सरकार द्वारा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कम करने वाले जॉब कार्ड धारियों का पैसा सीधे ही उनके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता है और इसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है अर्थात मनरेगा का पेमेंट चेक करने के लिए आपको ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | जिसके बाद वहाँ पर बताए गए निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया को पालन  करके आप अपने पेमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

लेकिन यहाँ रहने वाले अधिकांश जॉब कार्ड धारियों को ऑनलाइन मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करते हैं, इसके प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं रहता है |जिसके कारण वह इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं | हमने यहाँ पर आप लोगों को मनरेगा का पेमेंट चेक करने की संपूर्ण प्रक्रिया को स्टेप By स्टेप बताया हुआ है | आप इस पोस्ट में बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप By स्टेप पालन करके मनरेगा का पेमेंट चेक कर सकते हैं | आइये इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं |

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें ?

Step 1 : मनरेगा पेमेंट चेक के आधिकारिक वेबसाइट में जाइए

सबसे पहले हमको मनरेगा पेमेंट चेक करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | इसके लिए आप गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in लिख कर सर्च करें | आप सभी लोगों के सुविधा के लिए हमने इसके आधिकारिक वैबसाइट पर जाने का डायरेक्ट लिंक यहाँ पर दे रहे हैं जिसकी सहायता से आप सीधे इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा पाएंगे : यहाँ क्लिक करें 

Step 2 : अपने राज्य के नाम का चयन करें

मनरेगा का आधिकारिक वैबसाइट खुल जाने के बाद आपको अपने स्क्रीन पर भारत देश के सभी राज्यों का नाम दिखाई देने लगेगा | यहाँ पर आप लोगों को अपने राज्य को खोजना होगा एवं मिलने के बाद आप उसे सिलैक्ट कर लीजिये | उदाहरण के लिए मैंने अपने राज्य का नाम छत्तीसगढ़ को सेलेक्ट किया हुआ है | आप छत्तीसगढ़ के स्थान पर अपने राज्य के नाम को सेलेक्ट कर लीजिये |

mgnrega ka payment check
mgnrega ka payment check

Step 3 : अपने जिले के नाम को सेलेक्ट करें

अपने राज्य का नाम चयन करने के बाद आपको स्क्रीन पर सभी जिलों का नाम दिखाई देगा | जिसमे से आपको अपने जिले को खोजना होगा एवं मिलने के बाद उसे सेलेक्ट कर लेंवे |

mgnrega ka payment check
mgnrega ka payment check

Step 4 : अपने ब्लॉक के नाम को सेलेक्ट करें

अपने जिले का नाम सेलेक्ट करने के बाद आप लोगों को उसके अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों का नाम दिखाई देगा | यहाँ पर आप लोगों को अपने ब्लॉक का नाम खोजना है एवं उसको सेलेक्ट कर लेना हैं |

mgnrega ka payment check
mgnrega ka payment check

Step 5 : अपने पंचायत के नाम को सेलेक्ट करें

अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों के नाम का लिस्ट दिखाई देने लगेगा | इसमें आप लोगों को अपने ग्राम पंचायत का नाम खोजकर सेलेक्ट कर लेना है |

mgnrega ka payment check
mgnrega ka payment check

Step 6 : Payment to Worker को सेलेक्ट कर लीजिये

अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको मनरेगा रिपोर्ट देखने के लिए अलग-अलग विकल्प दिखाई देगा | चूंकि हम लोगों को मनरेगा का पेमेंट चेक करना है | अतः हम यहाँ Consoliodate Report of Payment to Worker के विकल्प को चुनेंगे | जैसे – हमने स्क्रीनशॉट में बताया हुआ है |

mgnrega ka payment check
mgnrega ka payment check

Step 7 : मनरेगा का पेमेंट चेक करें

अब आप लोगों के द्वारा सेलेक्ट किए गए ग्राम पंचायत का मनरेगा रिपोर्ट खुल जाएगा | यहाँ पर आप लोगों को जॉब कार्ड धारियों का नाम, पिता/पति का नाम, कार्य का नाम, कितने दिन कार्य किए एवं कितना पैसा आपको मिलेगा उसका संपूर्ण विवरण दिखाई देगा | इसमें आप लोग अपना नाम खोजकर मनरेगा का पेमेंट चेक कर सकते हैं |

mgnrega ka payment check
mgnrega ka payment check

सारांश

मनरेगा का पेमेंट चेक करने के लिए सबसे पहले आप लोगों को मनरेगा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | जिसके बाद आप लोगों को अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना होगा | इसी प्रकार से आप लोगों को अपने जिले का नाम, अपने ब्लॉक का नाम, अपने ग्राम पंचायत का नाम को सेलेक्ट कर लेना है |जिसके बाद रिपोर्ट सेक्शन में Payment to Worker के दिये हुये विकल्प को सेलेक्ट करके आप अपने मनरेगा का पेमेंट चेक कर सकते हैं |

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें ? इसकी पूरी जानकारी हमने इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी लोगों को बहुत ही सरल तरीके से बताया हुआ है | इस पोस्ट को पढ़कर कोई भी जॉब कार्डधारी घर बैठे ही अपने किसी मोबाइल या कम्प्युटर की सहायता से मनरेगा का पेमेंट देख पाएगा |यदि आप लोगों को ऑनलाइन चेक करने में किसी भी समस्या का सामना करना पढ़ रहा है या आपके मन में मनरेगा योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई सवाल है तो आप नीचे दिये गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं | हम आपको जवाब देने की कोशिश करेंगे |

मनरेगा का पेमेंट चेक करने का जानकारी सभी जॉब कार्ड धारियों के लिए बहुत ही जरूरी है इसलिए आप लोग इस जानकारी को WhatsApp Group एवं Facebook पेज में अधिक से अधिक शेयर करें | हम इस वेबसाइट पर मनरेगा योजना से संबंधित नई-नई जानकारी उपलब्ध कराते रहते हैं | यदि आप लोग ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं तो आप गूगल के सर्च बॉक्स में  topsarkariyojna.in लिककर सर्च कीजिएगा | आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !

इसे भी पढ़ें

Leave a Comment