Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

अपने गाँव का नरेगा लिस्ट कैसे देखें 2024-25

अपने गाँव का नरेगा लिस्ट कैसे देखें Apne Gaon Ka Nrega List Kaise Dekhe : महात्मा गांधी मनरेगा योजना के तहत सभी लाभार्थियों का जॉब कार्ड जारी किए जाते हैं |सरकार के द्वारा इस योजना को पारदर्शी बनाने के लिए नरेगा जॉब कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है | जिसकी सहायता से कोई भी व्यक्ति घर में बैठ कर ही ऑनलाइन अपने मोबाइल या कम्प्युटर के द्वारा अपने गाँव का नरेगा लिस्ट देख सकते हैं |लेकिन इसके लिए आप लोगों को सही ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना जरूरी होगा |

सभी गांवों का नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है |लेकिन अधिकतर लोगों को लिस्ट देखें का ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में मालूम नहीं होता है |इसलिए हम यहाँ पर आप लोगों को स्टेप By स्टेप बहुत ही सरल तरीके से बता रहे हैं की अपने गाँव का नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें? तो चलिये इसके बारे में जानना शुरू करते हैं |

अपने गाँव का नई नरेगा लिस्ट कैसे देखें ?

Step 1 : nrega.nic.in में जायें

आप लोगों को अपने गाँव का नरेगा लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको मनरेगा योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जान होगा | इसके लिए आप गूगल के सर्च बॉक्स में nrega.nic.in टाइप करके सर्च कर सकते हैं | हमने आप सभी लोगों की सुविधा के लिए इसका डायरेक्ट लिंक यहाँ पर दे रहे हैं जिसकी सहायता से आप सीधे नरेगा वेब पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएंगे – यहाँ क्लिक करें

Step 2 : अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करिए

अब आपके सामने स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम खुल कर आ जाएगा | यहाँ पर आपको अपने राज्य का नाम खोजने के बाद उसको सेलेक्ट कर लेना है | उदाहरण के लिए हम यहाँ पर आप लोगों को राजस्थान राज्य के बारे में बता रहे हैं |

Apne Gaon Ka Nrega List Dekhe
Apne Gaon Ka Nrega List Dekhe

Step 3 : जिला, ब्लॉक, और ग्राम पंचायत चुनें

अगले स्टेप में आपके सामने एक सर्च बॉक्स खुलेगा | यहाँ पर सबसे पहले Financial Year में वर्तमान वर्ष को चुनना होगा | इसके बाद आपको अपने जिला का नाम सेलेक्ट करना होगा | इसी तरह आपको अपने ब्लॉक का नाम एवं अपने ग्राम पंचायत का नाम भी सेलेक्ट करना होगा | फिर इसके बाद Proceed बटन को चुनना होगा |

Apne Gaon Ka Nrega List Dekhe
Apne Gaon Ka Nrega List Dekhe

Step 4 : Employment Register को चुनें

अब आपको स्क्रीन पर जॉब कार्ड से संबंधित अलग-अलग प्रकार के जानकारी देखने का विकल्प दिखाई देगा | चूंकि हमको यहाँ पर अपने गाँव का नरेगा लिस्ट देखना है इसलिए यहाँ पर R1. Job Card Registration वाले बॉक्स में JobCard/Employment Registrer के विकल्प को चुनना होगा |

Apne Gaon Ka Nrega List Dekhe
Apne Gaon Ka Nrega List Dekhe

Step 5: अपने गाँव का नरेगा लिस्ट देखें

जैसे ही आप JobCard के विकल्प को चुनेंगे , वैसे ही आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए ग्राम पंचायत एवं गाँव का नरेगा लिस्ट खुल जाएगा | इस नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में आप सभी अपना नाम देख सकते हैं | इसके अलावा आप जॉब कार्ड नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं |

Apne Gaon Ka Nrega List Dekhe
Apne Gaon Ka Nrega List Dekhe

Nrega List राज्यवार

हमने ऊपर एक राज्य का उदाहरण देकर आपको बताया हुआ है की अपने गाँव का नरेगा लिस्ट कैसे देखें | इसी प्रकार से  अन्य सभी राज्यों के निवासी भी जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं |हम आप लोगों को नीचे टेबल में राज्य का नाम और गाँव का नरेगा लिस्ट देखने का लिंक दे रहे हैं | इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोज कर उसके सामने दिये गए लिंक को चुन लीजिये |

ANDAMAN AND NICOBAR ANDHRA PRADESH
ARUNACHAL PRADESH ASSAM
BIHAR Punjab
CHHATTISGARH Dadra & Nagar Haveli
Daman and Diu GOA
GUJARAT HARYANA
HIMACHAL PRADESH JAMMU AND KASHMIR
JHARKHAND Karnataka
Kerala Lakshadweep
MADHYA PRADESH Maharashtra
Manipur Meghalaya
MIZORAM NAGALAND
ODISHA Pondicherry
Ladakh RAJASTHAN
Sikkim Tamil Nadu
Tripura UTTAR PRADESH
 Uttarakhand WEST BENGAL
Telangana

सारांश

अपने गाँव का नरेगा लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको नरेगा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | इसके बाद आपको Generate Reports के विकल्प को चुनना होगा | फिर आप लोगों को अपने राज्य का नाम चुनना होगा | इसके बाद आपको एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा | यहाँ वित्तीय वर्ष, अपने जिले का नाम, अपने ब्लॉक का नाम,अपने ग्राम पंचायत का नाम, चुनना होगा | फिर Proceed के विकल्प को चुनना होगा | जैसे ही आप Proceed के बटन को क्लिक करेंगे वैसे ही आपके गाँव का नरेगा लिस्ट खुलकर आ जाएगा | आप सभी इस नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं |

संबंधित लेख

अपने गाँव का नरेगा लिस्ट कैसे देखे, इसकी पूरी जानकारी स्टेप By स्टेप बहुत ही आसान तरीके से यहाँ पर बताया हुआ है | इस लेख की सहायता से कोई भी व्यक्ति अपने गाँव का नरेगा लिस्ट निकालकर उसमें अपना नाम चेक कर सकता है |यदि आप लोगों को लिस्ट देखने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रहा होगा या जॉब कार्ड से संबंधित आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं |

गाँव का नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने का जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत ही जरूरी है इसलिए इस जानकारी को WhatsApp Group या अन्य किसी भी Group में शेयर जरूर करें | इस वेबसाइट पर हम मनरेगा योजना एवं सरकारी योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं |यदि आप लोग नई-नई जानकारी सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं तो गूगल के सर्च बॉक्स में सर्च करें topsarkariyojna.in धन्यवाद !

Leave a Comment