नरेगा जॉब कार्ड एप्लीकेशन फार्म पीडीएफ़ डाउनलोड 2024
नरेगा जॉब कार्ड एप्लीकेशन फार्म पीडीएफ़ New Job Card Form PDF : सभी लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए आवेदन फार्म को भरकर जमा करना होता है | इसके बाद ही आपके आवेदन फार्म एवं दस्तावेजों की जांच के उपरांत ही नरेगा जॉब कार्ड जारी किया जाता है | इस आवेदन फार्म को ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है | लेकिन यहाँ रहने वाले अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण वे सभी आवेदन फार्म के लिए परेशान होते रहे हैं |
इसके अलावा बहुत से लोगों को नरेगा जॉब कार्ड एप्लीकेशन फार्म पीडीएफ़ ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करते हैं इसके बारे में जानकारी नहीं होती है | जिसके कारण वह आवेदन फार्म के लिए ग्राम पंचायत या किसी भी ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर आवेदन फार्म मांगते हैं | लेकिन अब आप लोगों को इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी | आप सभी लोग घर बैठे ही अपने किसी मोबाइल या कंप्यूटर से Job Card Form Pdf in Hindi, Job Card Form Pdf in English एवं अन्य भाषाओं में भी डाउनलोड कर पाएंगे |
राज्यों का नाम जिनके जॉब कार्ड आवेदन फार्म पीडीएफ ऑनलाइन उपलब्ध है –
आप सभी लोगों के सुविधा के लिए नीचे टेबल में उन सभी राज्यों का नाम दिया हुआ है जिनके जॉब कार्ड आवेदन फार्म का पीडीएफ़ फ़ाइल डाउनलोड किया जा सकता है |
ANDAMAN AND NICOBAR | ANDHRA PRADESH |
ARUNACHAL PRADESH | ASSAM |
BIHAR | Punjab |
CHHATTISGARH | Dadra & Nagar Haveli |
Daman and Diu | GOA |
GUJARAT | HARYANA |
HIMACHAL PRADESH | JAMMU AND KASHMIR |
JHARKHAND | Karnataka |
Kerala | Lakshadweep |
MADHYA PRADESH | Maharashtra |
Manipur | Meghalaya |
MIZORAM | NAGALAND |
ODISHA | Pondicherry |
Ladakh | RAJASTHAN |
Sikkim | Tamil Nadu |
Tripura | UTTAR PRADESH |
Uttarakhand | WEST BENGAL |
Telangana |
नरेगा जॉब कार्ड एप्लीकेशन फार्म पीडीएफ़ डाउनलोड कैसे करें How to Download Job Card Form Pdf?
ऑनलाइन मनरेगा जॉब कार्ड एप्लीकेशन फार्म पीडीएफ़ साउनलोड करने के लिए आप लोगों को इंटरनेट चालू करके वेबब्राउज़र में जाकर सर्च करना होता है लेकिन हम आप सभी लोगों के सुविधा के लिए इसे आसान बना दिये है | हमने नीचे दिये गए टेबल में एप्लीकेशन फार्म का पीडीएफ़ फ़ाइल को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं | जिसकी सहायता से आप सभी लोग बड़ी ही आसानी से Job Card From Pdf को प्राप्त कर सकते हैं |
योजना का नाम | महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना |
फार्म का नाम | नरेगा जॉब कार्ड एप्लीकेशन फार्म |
वर्ष | 2024-25 |
फार्म का प्रकार | पीडीएफ़ |
डाउनलोड जॉब कार्ड फार्म हिन्दी में | यहाँ क्लिक करें |
डाउनलोड जॉब कार्ड फार्म अँग्रेजी में | यहाँ क्लिक करें |
जॉब कार्ड धारकों की सूची | – |
हेल्पलाइन नंबर | – |
आधिकारिक वेबसाइट | nrega.nic.in |
जॉब कार्ड एप्लीकेशन फार्म कैसे भरें How to Fill UP Job Card Form ?
यदि आप लोग भी जॉब कार्ड एप्लीकेशन फार्म भरना चाहते हैं तो आप लोगों को निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा जो इस प्रकार से है :-
- आप लोगों को सबसे पहले ऊपर दिये गए लिंक से नरेगा जॉब कार्ड एप्लीकेशन फार्म पीडीएफ़ को डाउनलोड करना होगा |
- यदि आपके पास प्रिंटर की सुविधा नहीं है तो आप अपने नजदीकी किसी भी शॉप में जाकर फार्म का प्रिंट आउट करवा सकते हैं |
- अब आपको आवेदन फार्म में ग्राम पंचायत का नाम, जिले का नाम, एवं विकासखंड का नाम लिखना होगा |
आवेदक का विवरण :-
- इसके बाद आवेदक के विवरण में आप लोगों को सबसे पहले आप लोगों को अपना वर्ग सेलेक्ट करना होगा जैसे- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एवं अन्य |
- क्या निम्न स्कीमों के अधीन सहायता प्राप्त किया हुआ है ? यदि आपको इन्दिरा आवास योजना का लाभ मिला हुआ है तो हाँ सेलेक्ट करें और यदि नहीं मिला है तो नहीं सेलेक्ट करें | उसी प्रकार यदि आपके पास बीपीएल कार्ड है तो हाँ और नहीं है तो नहीं सेलेक्ट कर लीजिये |
- आवेदक का पता :- इसके बाद आपको आवेदक का पता भरना होगा | यहाँ पर आपको अपने स्थायी पता का विवरण देना है |
- इसके बाद आपके परिवार में जीतने भी वयस्क हैं उनका विवरण फार्म में भरना होगा |
- आवेदन फार्म में मांगी गयी सभी जानकारी को भरने के बाद नीचे आवेदक का हस्ताक्षर करें |
- इस प्रकार से आप राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत पंजीयन हेतु आवेदन पत्र भर सकते हैं |
मनरेगा जॉब कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए आवश्यक प्रमुख दस्तावेज़
यदि आप लोग भी मनरेगा जॉब कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो आप लोगों के पास निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है –
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक पासबूक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम आवेदन फार्म इत्यादि |
सारांश
हमने यहाँ पर आप लोगों को नरेगा जॉब कार्ड एप्लीकेशन फार्म पीडीएफ़ ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें इसके बारे में संपूर्ण जानकारी स्टेप By स्टेप बताया हुआ है | भारत के सभी नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकता है | यदि आप लोगों को आवेदन फार्म डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार का कोई परेशानी आ रहा होगा या इससे संबंधित आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं | हम जल्द ही आपको जवाब देने की कोशिश करेंगे |
New Job Card Form Pdf Download करने की जानकारी हमारे देश में निवास करने वाले सभी राज्यों के निवासियों के लिए बहुत ही उपयोगी है | इसलिए आप इस जानकारी को उन्हे WhatsApp Group या Facebook Group में शेयर जरूर कीजिएगा | हम इस वेबसाइट पर नरेगा जॉब कार्ड से संबंधित सभी जानकारी एवं सरकारी योजना के बारे में जानकारी देते रहते हैं | यदि आप लोग ऐसी ही जानकारी सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं तो गूगल के सर्च बॉक्स में topsarkariyojna.in सर्च करके भी यहाँ पर आ सकते हैं | धन्यवाद!