Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

नरेगा मस्टर रोल ऑनलाइन कैसे देखें 2024-25

नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें 2024 Nrega Muster Roll Kaise Dekhe: यहाँ पर हम सभी लोग जानेंगे की आप अपने मोबाइल या कम्प्युटर की सहायता से मनरेगा मस्टर रोल ऑनलाइन कैसे देखें? सभी ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत किए जाने वाले सभी कार्यों का भुगतान मस्टर रोल के अनुसार ही किया जाता है |इस मस्टर रोल्ल में किसी भी जॉब कार्ड धारकों का जीतने दिन का हाजिरी दर्ज किया जाता है, उसको उतने ही दिनों का मजदूरी दिया जाता है | यदि आप लोग अपना मस्टर रोल को चेक करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं की आप लोगों का हाजरी सही से भरा गया है या नहीं तब इसे आप लोग ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं |

भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नरेगा योजना को पारदर्शी बनाने के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया गया है | इस आधिकारिक वेबसाइट पर नरेगा जॉब कार्ड से संबंधित सभी प्रकार का जानकारी उपलब्ध है | आप सभी मस्टर रोल (nrega muster roll kaise check kare apna) के अलावा अन्य सभी जानकारी भी चेक कर सकते हैं |इसके लिए आप सभी लोगों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा |तो चलिये आप लोगों को स्टेप BY स्टेप बहुत ही सरल तरीके से बताते हैं की आप मोबाइल या कम्प्युटर से ऑनलाइन नरेगा मस्टर रोल कैसे देख सकते हैं ?

मनरेगा मस्टर रोल कैसे देखें 2024

Step-1 : नरेगा वेब पोर्टल nrega.nic.in को खोलें

नरेगा मस्टर रोल ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आप लोगों को ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा | आपको अपने किसी मोबाइल या कम्प्युटर में किसी भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र को ओपन कर लेना है | जिसके बाद एड्रैस बार में आपको nrega.nic.in लिखकर Enter बटन को क्लिक कर देना है |यहाँ पर हमने आप सभी लोगों के सुविधा के लिए इस वेब पोर्टल का डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं | आप लोग इस लिंक की सहायता से सीधे इसके आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर पाएंगे – यहाँ क्लिक करें 

Step-2: अपना राज्य को चयन कीजिये

अब आप लोगों को अपने स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देने लगेगा | यहाँ पर आप लोगों को अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना होगा  उदाहरण के लिए कोई मध्यप्रदेश का निवासी है और वह Nrega Muster Roll  चेक करना चाहता है तो उसे अपने राज्य के नाम पर मध्यप्रदेश को चुनना होगा | यदि आप किसी दूसरे राज्य से तो आप अपने राज्य के नाम का चयन कर लेवें |

Nrega Muster Roll Kaise Dekhe
Nrega Muster Roll Kaise Dekhe

Step-3: अपने जिला का चयन करें

अपने राज्य का चयन करने के बाद आपके सामने उस राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों का नाम लिस्ट खुलकर आ जाएगा | यहाँ पर आप लोगों को अपने जिले के नाम का चयन करना होगा |

Nrega Muster Roll Kaise Dekhe
Nrega Muster Roll Kaise Dekhe

Step-4: अपने ब्लॉक का चयन करें

अब अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर उस जिला के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों का लिस्ट खुल जाएगा | इस लिस्ट में आपको अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट कर लेना है |

नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें
नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें

Step-5: अपने ग्राम पंचायत का चयन करें

अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों  का लिस्ट खुल जाएगा | इस लिस्ट में आपको अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कर लेना है |

नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें
नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें

Step-6: Muster Roll विकल्प को चुनिये

ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद आपको अपने स्क्रीन पर अलग-अलग रिपोर्ट  देखने का विकल्प दिखाई देने लगेगा | चूंकि हम लोगों को मस्टर रोल्ल देखना है इसलिए R2. के Demand, Allocation & Musteroll वाले सेक्शन में जाना होगा | इसके बाद यहाँ पर Muster Roll के विकल्प को सेलेक्ट करना होगा |

नरेगा मस्टर रोल
नरेगा मस्टर रोल

Step-7: कार्य एवं एमएसआर संख्या को चुनिये

अगले स्टेप में आपको सबसे पहले वित्तीय वर्ष को सेलेक्ट करना होगा | इसके बाद Filled Muster Roll को सेलेक्ट करना है | फिर कार्य का नाम को चुनिये जिसका मस्टर रोल आप लोग देखना चाहते हैं | कार्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद एमएसआर संख्या को चुनिये जैसे : स्क्रीनशॉट में बताया गया है |

Nrega Muster Roll Online
Nrega Muster Roll Online

Step-8: Nrega Muster Roll देखें

जैसे ही आप कार्य का नाम एवं एमएसआर संख्या को सेलेक्ट करेंगे वैसे ही आपको स्क्रीन पर मस्टर रोल्ल दिखाई देगा |जिसमे जॉब कार्ड धारकों का नाम, कुल हाजिरी, देय राशि, प्रतिदिन मजदूरी, कुल नगद भुगतान इत्यादि जानकारी देखने को मिलेगा |इस प्रकार से आप बड़े ही आसानी से किसी भी कार्य का नरेगा मस्टर रोल ऑनलाइन चेक कर सकते हैं |

MGNrega Muster Roll Online
MGNrega Muster Roll Online

सारांश

आप लोगों को नरेगा मस्टर रोल ऑनलाइन देखें के लिए सबसे पहले ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के आधिकारिक वैबसाइट में जाना होगा | इसके बाद आपको राज्यों की लिस्ट में आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना होगा | इसी प्रकर से अपने जिले का नाम, अपने ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना होगा |उसके बाद रिपोर्ट में Muster Roll के विकल्प को चुनना होगा |उसके बाद कार्य का नाम एवं एमएसआर संख्या सेलेक्ट करना है |इसके बाद आपके सामने मनरेगा मस्टर रोल खुल जाएगा |जिसमे आप लोग अपना नाम देख सकते हैं |

Nrega Muster Roll Check Online करने का राज्यवार लिंक

हमने ऊपर एक राज्य का उदाहरण देकर मध्यप्रदेश का नरेगा मस्टर रोल देखने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया हुआ है | ठीक उसी प्रकार से आप अन्य राज्यों वे सभी व्यक्तियों का नरेगा मस्टर रोल में नाम देख सकते हैं |हमने नीचे टेबल में सभी राज्यों का नाम एवं मस्टर रोल देखने का डायरेक्ट लिंक दिया हुआ है | इससे आप लोग सीधे अपने राज्य के वेबसाइट पर जा पाएंगे |

ANDAMAN AND NICOBAR ANDHRA PRADESH
ARUNACHAL PRADESH ASSAM
BIHAR Punjab
CHHATTISGARH Dadra & Nagar Haveli
Daman and Diu GOA
GUJARAT HARYANA
HIMACHAL PRADESH JAMMU AND KASHMIR
JHARKHAND Karnataka
Kerala Lakshadweep
MADHYA PRADESH Maharashtra
Manipur Meghalaya
MIZORAM NAGALAND
ODISHA Pondicherry
Ladakh RAJASTHAN
Sikkim Tamil Nadu
Tripura UTTAR PRADESH
 Uttarakhand WEST BENGAL
Telangana

हमने इस लेख के माध्यम से नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें  इसकी सभी जानकारी स्टेप By स्टेप बहुत ही सरल तरीके से बताया हुआ है | इस लेख की सहायता से कोई भी nrega जॉब कार्ड धारक घर बैठे ही ऑनलाइन अपने किसी मोबाइल या लैपटाप की सहायता से मनरेगा मस्टर रोल में अपना नाम एवं अन्य सभी जानकारी चेक कर सकता है | यदि इसमें आप लोगों को किसी भी प्रकार का कोई परेशानी आ रहा होगा या नरेगा योजना एवं अन्य सरकारी योजना से संबंधित आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई सवाल आ रहा होगा तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं | हम बहुत ही जल्दी आपको उत्तर देने की कोशिश करेंगे |

मनरेगा मस्टर रोल ऑनलाइन देखने की जानकारी सभी जॉब कार्ड धारियों के लिए बहुत ही उपयोगी है : इस कारण आप इस जांनकारी को WhatsApp Group एवं Facebook Group में जरूर शेयर करें | हम इस वेबसाइट की सहायता से जॉब कार्ड, नरेगा योजना एवं अन्य सरकारी योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करते रहते हैं | यदि आप लोग भी ऐसे ही नई-नई जानकारी सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं तो आप गूगल के सर्च बॉक्स में topsarkariyojna.in सर्च करके भी इस वेबसाइट पर आ सकते हैं | धन्यवाद !

इसे भी पढ़ें

Leave a Comment